BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए अब हर सप्ताह जिला कार्यालय में लगेगा जनदर्शन, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी जिला कार्यालय में हर सप्ताह जनदर्शन लगाई जायेगी। प्रत्येक मंगलवार को शाम 4 से 5 बजे तक कलेक्टर अवनीश शरण सुनवाई करेंगे। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। इसलिए व्यवस्थित रूप से उनकी समस्याओं के निदान के लिए जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उनकी विभागीय शासकीय समस्याओं और व्यक्तिगत समस्याओं की सुनवाई होगी। सेवारत अधिकारी कर्मचारी के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इसका लाभ ले पाएंगे। इस दौरान कलेक्टर से मुलाकात कर समस्या का निदान पा सकते हैं। कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए अलग से समय देने और सार्थक निराकरण की कलेक्टर की पहल का अधिकारी अधिकारी कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...