BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! नकाबपोश युवती ने दुकान से दो मोबाइल उड़ाए.. घटना सीसीटीवी में कैद, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के तिफरा ओवरब्रिज के पास स्थित अजीज मोबाइल दुकान में गुरुवार को एक युवती ने चालाकी से दो महंगे मोबाइल फोन चुरा लिए। घटना दिनदहाड़े हुई और पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। दोपहर के समय युवती दुकान में मोबाइल खरीदने के बहाने पहुंची। उसने संचालक से INFINIX HOT 12 और REALME 12X मॉडल के मोबाइल दिखाने को कहा। पसंद करने के बाद युवती ने उन्हें फाइनेंस पर खरीदने की बात कही। बातचीत के दौरान युवती ने संचालक को अपनी बातों में उलझाए रखा। इसी दौरान युवती ने मौके का फायदा उठाकर दोनों मोबाइल अपने पास रख लिए और दुकान से तेजी से बाहर निकल गई। बाहर उसकी एक सहेली स्कूटी लेकर खड़ी थी, जिसके साथ बैठकर वह वहां से फरार हो गई। दुकान की संचालिका साहिना परवीन ने तत्काल सिरगिट्टी थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवतियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कवर्धा में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन; 24 घंटे से हाईवे जाम..आखिर क्यों भड़के किसान? कोटा के क्रेशर मिल में 50 हजार की चोरी कर फरार दो आरोपी गिरफ्तार..क्रेशर उद्योग में घुसकर चुराए थे म... बिलासपुर में बनेगा 1440 करोड़ का मेडिकल हब; कोनी में सिम्स का नया परिसर, मेडिकल कॉलेज से कैंसर अस्पत... बिलासपुर; चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..इंस्टाग्राम पर भी हथियार दिखाकर देता था धमकी! SECL में हिंदी का सम्मान; राजभाषा पखवाड़े का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को मिली शील्ड..... फरार आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का इनाम घोषित..सूचना देने वाले को मिलेंगे 5 हजार! बिलासपुर में सिम्स की बदलेगी सूरत; 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी..200 नए बेड और 3 जनरेटर से बढ़... Bilaspur; Blinkit के आटे में फंगस की शिकायत से मचा हड़कंप..खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, आटा-मैगी के स... सीपत में अवैध शराब पर पुलिस का छापा..37 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहेरा पुल के पास कार्रवाई, 6.660 ... बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा ...