कोटा के क्रेशर मिल में 50 हजार की चोरी कर फरार दो आरोपी गिरफ्तार..क्रेशर उद्योग में घुसकर चुराए थे मशीनों के पुर्जे, पहले ही पकड़े जा चुके हैं तीन आरोपी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र के बांकीघाट स्थित गोयल क्रेशर उद्योग में चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने क्रेशर मिल से मशीनों के पुर्जे और अन्य सामान समेत करीब 50 हजार रुपये का माल चोरी किया था। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त की रात अज्ञात आरोपियों ने क्रेशर उद्योग से जैपलेट, रोलर, क्रेशर शाफ्ट, जाली, टाइगर प्लेट, जाली कवरिंग, साइड प्लेट सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। प्रार्थी राजकुमार गोयल की शिकायत पर 11 अगस्त को कोटा थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान दो आरोपी लगातार फरार थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने 9 अक्टूबर को दबिश देकर संजू शिकारी (20) और झोल्टू उर्फ राहुल शिकारी (23), दोनों निवासी सोनवानी तालाब के पास, कोटा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
