BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

बिलासपुर में सिम्स की बदलेगी सूरत; 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी..200 नए बेड और 3 जनरेटर से बढ़ेंगी सुविधाएं!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में मरीजों को बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित स्वशासी समिति की बैठक में पांच करोड़ रुपये तक के निर्माण एवं नवीनीकरण कार्यों को मंजूरी दी गई। अस्पताल के विभिन्न वार्डों के लिए 200 नए बेड और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 500 केवीए क्षमता के तीन जनरेटर खरीदने की भी स्वीकृति दी गई। बैठक में बर्न वार्ड के उन्नयन, पेंडिंग वार्ड के निर्माण एवं नवीनीकरण, अस्पताल की रंगाई-पुताई और भवनों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था विकसित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में सेंट्रल एसी एवं वीआरवी सिस्टम, स्किल लैब में डक्टिंग, मॉर्चुरी भवन में अतिरिक्त कक्ष और मुख्य प्रवेश द्वार के नवीनीकरण सहित कई कार्यों को मंजूरी मिली। मेडिकल कॉलेज के रजत जयंती समारोह, स्मारक स्तंभ निर्माण और ऑडिटोरियम के सुधार कार्य भी प्रस्तावों में शामिल हैं। इन फैसलों से अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। बैठक में विधायक अमर अग्रवाल और सुशांत शुक्ला सहित चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सिम्स के अधिष्ठाता और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कवर्धा में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन; 24 घंटे से हाईवे जाम..आखिर क्यों भड़के किसान? कोटा के क्रेशर मिल में 50 हजार की चोरी कर फरार दो आरोपी गिरफ्तार..क्रेशर उद्योग में घुसकर चुराए थे म... बिलासपुर में बनेगा 1440 करोड़ का मेडिकल हब; कोनी में सिम्स का नया परिसर, मेडिकल कॉलेज से कैंसर अस्पत... बिलासपुर; चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..इंस्टाग्राम पर भी हथियार दिखाकर देता था धमकी! SECL में हिंदी का सम्मान; राजभाषा पखवाड़े का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को मिली शील्ड..... फरार आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का इनाम घोषित..सूचना देने वाले को मिलेंगे 5 हजार! बिलासपुर में सिम्स की बदलेगी सूरत; 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी..200 नए बेड और 3 जनरेटर से बढ़... Bilaspur; Blinkit के आटे में फंगस की शिकायत से मचा हड़कंप..खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, आटा-मैगी के स... सीपत में अवैध शराब पर पुलिस का छापा..37 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहेरा पुल के पास कार्रवाई, 6.660 ... बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा ...