BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

SECL में हिंदी का सम्मान; राजभाषा पखवाड़े का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को मिली शील्ड..भटगांव क्षेत्र प्रथम, कोरबा दूसरे और जोहिला क्षेत्र तीसरे स्थान पर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़ा 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्यालय ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में हिंदी में उत्कृष्ट पत्राचार करने वाले विभागों और क्षेत्रों को राजभाषा शील्ड प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और हिंदी में शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास मुख्य अतिथि तथा निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार और मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। 14 से 28 सितंबर तक आयोजित पखवाड़े में कर्मचारियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, ठेका कर्मियों और गृहणियों के लिए निबंध लेखन, हिंदी भाषण, काव्य पाठ, व्याकरण, टंकण और अंताक्षरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

राजभाषा शील्ड में इन विभागों ने मारी बाजी……

तकनीकी वर्ग में सामग्री प्रबंधन विभाग प्रथम, उत्पादन विभाग द्वितीय और योजना-परियोजना विभाग तृतीय स्थान पर रहे। गैर-तकनीकी वर्ग में प्रशासन विभाग और औद्योगिक संबंध विभाग संयुक्त रूप से प्रथम रहे। श्रमशक्ति विभाग को दूसरा और लोक सूचना विभाग को तीसरा स्थान मिला। क्षेत्रीय स्तर पर भटगांव क्षेत्र ने प्रथम, कोरबा क्षेत्र ने द्वितीय और जोहिला क्षेत्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। वर्षभर शत-प्रतिशत हिंदी पत्राचार करने वाले 11 विभागों को भी विशेष सम्मान दिया गया। समारोह में हिंदी प्रतियोगिताओं के निर्णायकों, शिक्षाविदों और साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से एसईसीएल में राजभाषा हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने और कार्यालयीन कामकाज में हिंदी पत्राचार को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कवर्धा में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन; 24 घंटे से हाईवे जाम..आखिर क्यों भड़के किसान? कोटा के क्रेशर मिल में 50 हजार की चोरी कर फरार दो आरोपी गिरफ्तार..क्रेशर उद्योग में घुसकर चुराए थे म... बिलासपुर में बनेगा 1440 करोड़ का मेडिकल हब; कोनी में सिम्स का नया परिसर, मेडिकल कॉलेज से कैंसर अस्पत... बिलासपुर; चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..इंस्टाग्राम पर भी हथियार दिखाकर देता था धमकी! SECL में हिंदी का सम्मान; राजभाषा पखवाड़े का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को मिली शील्ड..... फरार आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का इनाम घोषित..सूचना देने वाले को मिलेंगे 5 हजार! बिलासपुर में सिम्स की बदलेगी सूरत; 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी..200 नए बेड और 3 जनरेटर से बढ़... Bilaspur; Blinkit के आटे में फंगस की शिकायत से मचा हड़कंप..खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, आटा-मैगी के स... सीपत में अवैध शराब पर पुलिस का छापा..37 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहेरा पुल के पास कार्रवाई, 6.660 ... बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा ...