BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..इंस्टाग्राम पर भी हथियार दिखाकर देता था धमकी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में लोहे का धारदार चापड़ लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चापड़ जब्त किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गनियारी में एक युवक धारदार चापड़ लहराकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी सूरज वर्मा उर्फ घोड़ा, निवासी गनियारी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने और भय का माहौल बनाने की हरकत कर चुका है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कवर्धा में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन; 24 घंटे से हाईवे जाम..आखिर क्यों भड़के किसान? कोटा के क्रेशर मिल में 50 हजार की चोरी कर फरार दो आरोपी गिरफ्तार..क्रेशर उद्योग में घुसकर चुराए थे म... बिलासपुर में बनेगा 1440 करोड़ का मेडिकल हब; कोनी में सिम्स का नया परिसर, मेडिकल कॉलेज से कैंसर अस्पत... बिलासपुर; चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..इंस्टाग्राम पर भी हथियार दिखाकर देता था धमकी! SECL में हिंदी का सम्मान; राजभाषा पखवाड़े का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को मिली शील्ड..... फरार आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का इनाम घोषित..सूचना देने वाले को मिलेंगे 5 हजार! बिलासपुर में सिम्स की बदलेगी सूरत; 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी..200 नए बेड और 3 जनरेटर से बढ़... Bilaspur; Blinkit के आटे में फंगस की शिकायत से मचा हड़कंप..खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, आटा-मैगी के स... सीपत में अवैध शराब पर पुलिस का छापा..37 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहेरा पुल के पास कार्रवाई, 6.660 ... बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा ...