BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

बिलासपुर में बनेगा 1440 करोड़ का मेडिकल हब; कोनी में सिम्स का नया परिसर, मेडिकल कॉलेज से कैंसर अस्पताल तक मिलेंगी सुविधाएं..50 करोड़ से बनेगा छात्रावास, सेंदरी मानसिक अस्पताल की क्षमता 200 बिस्तर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी के कोनी क्षेत्र को चिकित्सा शिक्षा और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। यहां लगभग 1440 करोड़ रुपये की लागत से सिम्स का नया एकीकृत परिसर बनाया जाएगा। परिसर में मेडिकल कॉलेज, छात्रावास, फिजियोथैरेपी कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से परियोजना की जानकारी ली। प्रस्तावित परिसर में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आधुनिक अधोसंरचना विकसित की जाएगी। छात्रावास निर्माण पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य कोनी को चिकित्सा शिक्षा और विशेषज्ञ उपचार के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिससे बिलासपुर के साथ आसपास के जिलों के लोगों को भी लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव स्मृति सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों के साथ प्रस्तावित सिम्स परिसर का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

मानसिक अस्पताल और कैंसर अस्पताल पर भी जोर…..

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सेंदरी मानसिक अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़ाकर 200 बिस्तर कर दी गई है। वहीं, लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से आयुर्वेदिक कॉलेज का निर्माण जारी है और परिसर में कैंसर अस्पताल का निर्माण भी लगभग पूरा होने की ओर है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सिम्स के नए परिसर से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन एवं प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सिम्स के विकास और सुविधाओं के विस्तार को सरकार की प्राथमिकता बताया। निरीक्षण के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सिम्स के अधिष्ठाता और चिकित्सक उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कवर्धा में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन; 24 घंटे से हाईवे जाम..आखिर क्यों भड़के किसान? कोटा के क्रेशर मिल में 50 हजार की चोरी कर फरार दो आरोपी गिरफ्तार..क्रेशर उद्योग में घुसकर चुराए थे म... बिलासपुर में बनेगा 1440 करोड़ का मेडिकल हब; कोनी में सिम्स का नया परिसर, मेडिकल कॉलेज से कैंसर अस्पत... बिलासपुर; चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..इंस्टाग्राम पर भी हथियार दिखाकर देता था धमकी! SECL में हिंदी का सम्मान; राजभाषा पखवाड़े का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को मिली शील्ड..... फरार आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का इनाम घोषित..सूचना देने वाले को मिलेंगे 5 हजार! बिलासपुर में सिम्स की बदलेगी सूरत; 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी..200 नए बेड और 3 जनरेटर से बढ़... Bilaspur; Blinkit के आटे में फंगस की शिकायत से मचा हड़कंप..खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, आटा-मैगी के स... सीपत में अवैध शराब पर पुलिस का छापा..37 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहेरा पुल के पास कार्रवाई, 6.660 ... बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा ...