BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! 16 प्रकरणों में 470 क्विंटल अवैध धान जब्त..अवैध परिवहन रोकने जिले में बनाए गए 7 चेकपोस्ट, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था आगे भी बनाए रखें कि किसानों को धान बेचने से लेकर भुगतान पाने तक के सारे काम आसानी से हो जाएं। बताया गया कि जिले में अब तक 135 करोड़ रूपए की 43,597 मीट्रिक टन धान खरीदी की जा चुकी है। लगभग 10 हजार से ज्यादा किसानों ने अपने नजदीकी खरीदी केन्द्रों पर धान का विक्रय किया है। इस बीच अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी जारी है। अब तक 16 प्रकरणों में लगभग 15 लाख रूपयों के 470 क्विंटल अवैध धान जब्त किये गये हैं। कलेक्टर ने बारदानों की उपलब्धता की जानकारी ली। नये और पुराने दोनों तरह के बारदाने पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने राईस मिलर्स से भी बारदाने उठाने को कहा है। डीएमओ ने बताया कि गत वर्ष से ज्यादा मात्रा में धान की आवक बनी हुई है। पिछले साल इस अवधि तक जहां 32 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थीं, वहीं इस साल 43 हजार मीटरिक टन से ज्यादा की आवक हो चुकी है। उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर संभावित जाम एवं टोकन काटने की भी जानकारी ली और निर्देश दिए। भुगतान की भी कोई समस्या नहीं हैं। छोटी रकम माईक्रो एटीएम से सोसायटी स्तर पर ही उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कलेक्टर ने बैठक में चावल जमा की प्रगति की भी समीक्षा की। बताया गया कि नान में 99.52 प्रतिशत और एफसीआई में 80 प्रतिशत चावल जमा किया जा चुका है। बैठक में खाद्य, सहकारी, मार्कफेड, नान एवं जिला सहकारी बैंक एवं बीज निगम के अधिकारी उपस्थित थे

अवैध परिवहन रोकने 7 चेकपोस्ट…….

खरीदी केन्द्रों में धान की अवैध खपत रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव उपाय किये गये हैं। इस कड़ी में सीमावर्ती गांवों में 7 चेकपोस्ट बनाये गये हैं। वन एवं खनिज विभाग के पूर्व में कार्यरत बैरियर का उपयोग चेकपोस्ट के रूप में किया जा रहा है। अतिरिक्त अमला की ड्यूटी लगाई गई हैं। बिलासपुर परिक्षेत्र में हरदीपारा बेरियर, सोंठी बैरियर, रतनपुर परिक्षेत्र में रतनपुर बैरियर, कोटा परिक्षेत्र में कुंवारीमुड़ा और पटैता बैरियर, बेलगहना में केकराडीह बेरियर तथा मस्तुरी में लावर खनिज जांच चौकी स्थापित किये गये हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि इन चेक पोस्टों से होकर धान लेकर गुजरने वाले वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जायेगी। अवैध धान की जानकारी मिलने पर विशेष चेकिंग दल को सूचित किया जायेगा, जो कि मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई करेगी। चेक पोस्टों में तीन पालियों में दिन-राज कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़!