BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

48 घंटे में नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार: कुल्हाड़ी से एटीएम तोड़ने वाले को पुलिस ने दबोचा, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सरकंडा के अंतर्गत मोपका चौकी क्षेत्र में एटीएम तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी बिल्हा के नवागांव निवासी संजय ध्रुव है, जिसने 23 नवंबर को मोपका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में कुल्हाड़ी से तोड़फोड़ की थी। इस घटना के दौरान आरोपी ने अपना चेहरा नकाब से ढक रखा था, जिससे उसकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया। हालांकि मोपका चौकी पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सहारा लिया और घटना स्थल के आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच शुरू की। इन प्रयासों के बाद ही पुलिस आरोपी को पकड़ने में सफल रही। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पहचानने और उसे गिरफ्तार करने में सीसीटीवी फुटेज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना के बाद से आरोपी फरार था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी जांच और सतर्कता से आरोपी को उसके ठिकाने से पकड़ लिया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...