BilaspurCg bordChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण: पूर्व में भी 2 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी किया था आरोपी, हो गई आजीवन कारावास की सजा, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी अशोक राजवाड़े को विशेष न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने मामले को गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी पर 50000 का जुर्माना भी लगाया। आरोपी पहले से ही दो महिलाओं से शादी कर उन्हें छोड़ चुका था। न्यायालय ने उसकी पूर्व पत्नियों के बयानों को दोष सिद्ध करने का अहम आधार माना। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे प्रेम और विवाह का झांसा देकर बिलासपुर बुलाया और एक नोटरी दस्तावेज बनवाकर उसे अपनी पत्नी के रूप में रखा। इस दस्तावेज के आधार पर उसने पीड़िता का तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। साथ ही वह अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से विवाह कर चुका था, जिसे बाद में त्याग दिया। जब पीड़िता ने आरोपी से इस बारे में सवाल किया, तो उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता को पत्नी के रूप में अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस चौकी सीएसईबी थाना कोतवाली कोरबा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(n), 417, 294, 506(b) के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(5) के तहत मामला दर्ज किया। मामले की विवेचना तत्कालीन चौकी प्रभारी कृष्णा साहू द्वारा की गई, जिनका सहयोग आरक्षक देवनारायण कुर्रे ने किया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम न्यायालय कोरबा में हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी की दो पूर्व पत्नियों को बतौर साक्षी प्रस्तुत किया गया, जिन्होंने आरोपी के आपराधिक कृत्यों की पुष्टि की। न्यायालय ने माना कि आरोपी ने छलपूर्वक पीड़िता से सहमति ली थी, जबकि पीड़िता ने स्वच्छ अंतःकरण से विवाह का भरोसा करते हुए संबंध बनाए थे। इस प्रकरण में विशेष लोक अभियोजक कमलेश उपाध्याय ने पैरवी की। न्यायालय ने आरोपी को आईपीसी की विभिन्न धाराओं और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....