Raftaar News Cg

पन्धी बोरी फैक्ट्री से चोरी करने वाले आरोपियों को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर माइनिंग इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड (बोरी फैक्ट्री ) ग्राम पंधी में पावर पैनल का केबल वायर चोरी करने वाले आरोपीयो को 24 घंण्टे के अंदर सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी एवं चोरी का समान खरीदने वाले कबाडी से केबल वायर, नगदी रकम सहित 29500रू किया गया जप्त। सीपत थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने मंगलवार को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की पावर पैनल एवं उसमें लगने वाला पावर केबल 40 मीटर कीमती ₹60000 को पन्धी स्थित बोरी फैक्ट्री में लाकर रखे थे। जिसे मंगलवार को सुबह 10:00 बजे के आसपास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही प्रमोद सूर्यवंशी, आशीष यादव एवं एक अन्य नाबालिक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कराया गया। जिसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर को दी गई। मार्गदर्शन प्राप्त कर टीम गठित कर संदेही आरोपियों का पतासजी किया जा रहा था। पतासाजी के दौरान संदेही आरोपियों में प्रमोद सूर्यवंशी, आशीष यादव एवं एक अन्य नाबालिग ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के सामान को मोपका स्थित कबाड़ व्यवसायी यहाँ ₹30000 में बेचना बताया। पुलिस ने कबाड़ व्यवसायी विक्की साहू से चोरी के सामान को बरामद कर लिया एवं बुधवार को आरोपियों को धारा 381,34,411 भादवि के तहत गिरफ्तार कर लिया है।आज आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये हैं चोरी में शामिल रहने वाले आरोपी- 1. प्रमोद सूर्यवंशी पिता सुखीराम सूर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी पंधी। 2.आशीष यादव पिता दिलेश यादव उम्र 21 साल निवासी लगरा। 3.विक्की साहू पिता भागवत साहू उम्र 21 साल निवासी चिंगराजपारा सरकंण्डा। विधि से संघर्षरत बालक।

उक्त कार्यवाही में पुलिस बल में इनका रहा विशेष योगदान- निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, प्र.आर.666 विजय शर्मा, प्र.आर.758 गजेन्द्र सिंह राजपूत, आर.1039 धर्मेन्द्र कश्यप, आर.550 प्रमोद केंवट।

 

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...