ChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर! अभाविप की बैठक में तखतपुर महाविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित.. गोपाल बने महाविद्यालय अध्यक्ष, पढ़िए पूरी खबर…….

तखतपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर के जे.एम.पी. महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में महाविद्यालय इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से ज़िला संयोजक भूषण कौशिक, नगर उपाध्यक्ष जरहागांव पंकज गंधर्व, नगरमंत्री जरहागांव राजू विश्वास, नगर सहमंत्री तखतपुर मीनल सोनी, नगर सहमंत्री जरहागांव जितेंद्र गुप्ता, जशवंत जायसवाल और गीतेश जायसवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर ज़िला संयोजक भूषण कौशिक ने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो विद्यार्थियों को केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी योगदान करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा हमारे संगठन के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हुए निडरता और धैर्य के साथ कार्य करते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का यह अनोखा अवसर हर किसी को नहीं मिलता। नगर उपाध्यक्ष पंकज गंधर्व ने छात्रों को नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक अच्छा नेतृत्व न केवल विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करता है, बल्कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति के लिए प्रेरित करता है। बैठक में ज़िला संयोजक भूषण कौशिक ने महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें गोपाल गुप्ता को महाविद्यालय अध्यक्ष, रूपेन्द्र यादव को महाविद्यालय मंत्री, सत्यम साहू, निशु और आशीष साहू को उपाध्यक्ष, तथा सुमन को सहमंत्री का दायित्व सौंपा गया। अन्य कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान महाविद्यालय अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि हम अपने कार्यों को निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। छात्रों को जो भी समस्याएं आएंगी, उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!