BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! गिरदावरी में लापरवाही पर 71 पटवारियों को नोटिस, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतने पर 71 पटवारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित एसडीएम ने जांच में विसंगति पाए जाने पर नोटिस दिए हैं। दो दिनों में उनसे जवाब तलब किया गया है। संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू ने बताया कि इनमें कोटा अनुविभाग में 9, बिल्हा में 9, तखतपुर में 42 और बिलासपुर में 11 पटवारियों को नोटिस इश्यू किया गया है। ग्रामों में संबंधित पटवारियों के द्वारा किये गये गिरदावरी कार्य के भौतिक सत्यापन का निरीक्षण किया गया। उक्त निर्देश के परिपालन में सभी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में पटवारियों के द्वारा किये गये गिरदावरी कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया। अकेले तहसील तखतपुर अंतर्गत आने वाले ग्रामों.. क्रमशः मोढ़े, गिरवीना माँछ, अचानकपुर गमजू, पेण्डी, उमरिया सल्टैया बाजार सिंधनपुरी, राजपूर टिदुलाडीट, टिंगीपुर, नेक्सा पचबटर टिकरी, चोरटा सिंघनपुरी, नगोई, खम्हरिया, दरी, पकरिया, हरदी, निगारबंद, बेलसरी, चितावर, अचानकपुर में की गई गिरदावरी अंतर्गत फसल प्रविष्टि में त्रुटियां पाई गई। संबंधित ग्राम के हल्का पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब प्रस्तुत करने देतु निर्देशित किया गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर संबंधित पटवारियों के विरुन्द्र एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...