ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मोबाइल चोर का आतंक: रेलवे स्टेशन में की मोबाइल चोरी, फिर फोनपे से उड़ाए 75,000, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

गौरेला: (प्रांशु क्षत्रिय) गौरेला बाजार क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। 29 सितंबर को रेलवे स्टेशन गौरेला के पास एक व्यक्ति का मोबाइल उसकी जेब से चुरा लिया गया। आरोपी ने मोबाइल चुराने के बाद उसे फोनपे वॉलेट के जरिए इस्तेमाल कर 75,000 रुपए का डिजिटल ट्रांसफर कर दिया शिकायत मिलने के बाद गौरेला थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद साइबर सेल की टीम ने मामले की छानबीन शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लेते हुए आरोपी की पहचान की। आरोपी गणेश सोनी जो रेलवे कॉलोनी अमलई शहडोल (मध्यप्रदेश) का निवासी है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल भी बरामद किया है, जिससे फोनपे के माध्यम से राशि ट्रांसफर की गई थी। साइबर अपराधों में बढ़ोतरी इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि अपराधी भी अब हाईटेक हो चुके हैं। वे न केवल मोबाइल चोरी करते हैं, बल्कि उसमें मौजूद डिजिटल वॉलेट्स का भी दुरुपयोग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन में पासवर्ड या फिंगरप्रिंट जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू करें और डिजिटल लेन-देन से जुड़े ऐप्स को सुरक्षित रखें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...