ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दुर्ग में फिर मूकबधिर से हैवानियत! युवती को घर में अकेला देख घुसा युवक, फिर किया गंदा काम..पीड़िता ने इशारों में बयां किया दर्द..आरोपी गिरफ्तार, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या का मामला शांत नहीं हुआ था कि मानवता को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। घर में अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी ने मूकबधिर युवती के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। आक्रोशित परिजनों ने मोहन नगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की है, जब पीड़िता के घर में कोई मौजूद नहीं था, इसका फायदा उठाकर आरोपी घर में जबरन घुस गया और मूकबधिर युवती के लैंगिक अंगों से छेड़छाड़ की। परिजन जब घर वापस लौटे तो पीड़िता ने इशारों में उसके साथ हुए छेड़छाड़ की बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने मोहन नगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय तामेश्वर यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम तिरंगा झोला का निवासी है। आरोपी कातुलबोड़ में अपने ससुराल में रहकर मजदूरी करता था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...