BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! पोड़ी में नहर निर्माण से तीन गांवों को मिलेगी सिंचाई की सुविधा, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा तहसील के पोंडी गांव में नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। ग्राम पोंडी में आमापारा व्यपवर्तन योजना से नहर निर्माण प्रस्तावित है। नहर की कुल लम्बाई 1500 मीटर है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम पोंडी में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया। मूल्यांकन में पाया गया कि पोंडी गांव में नहर निर्माण से पोंडी, बिल्लीबंद एवं नवागांव के 302 किसानों को 160 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। योजना से आदिवासी बहुल के साथ-साथ सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। भू-अर्जन से कोई मकान आदि प्रभावित नहीं हो रहा है और न ही किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना है। सामाजिक समाघात दल द्वारा यह पाया गया है कि सार्वजनिक एवं निजी अधोसंरचना पर कोई बाधा नहीं है, तथा अधोसंरचना का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। समाघात दल इस बात से संतुष्ट है कि जल संसाधन विभाग को जितनी भूमि की आवश्यकता है उतनी ही भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। समाघात दल ने तहसील कोटा के अंतर्गत जल संसाधन संभाग पेण्ड्रारोड के नहर निर्माण हेतु ग्राम पोंडी में रकबा 0.465 हेक्टेयर भूमि का अर्जन लोकहित में किए जाने की अनुशंसा की है। नहर निर्माण होने से ग्राम पोंडी के 160 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की...