BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; गोदाम चोरी और राशन सोसायटी में आगजनी का आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना पुलिस और साइबर सेल बिलासपुर की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने गोदाम से चोरी और राशन सोसायटी में आगजनी की वारदातों में शामिल आरोपी रितेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गुमा स्थित एक राइस मिल के कार्यालय से 1 लाख 55 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान साइबर टीम ने चोरी हुए मोबाइल में इस्तेमाल की जा रही सिम के आधार पर आरोपी की पहचान की। पूछताछ में आरोपी ने न सिर्फ राइस मिल चोरी की बात कबूल की, बल्कि करीब एक माह पहले मुढ़ीपार राशन सोसायटी में चोरी के इरादे से घुसकर चावल और बारदाना जलाने की घटना को भी स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और 10,600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। शेष रकम खर्च हो जाने की बात आरोपी ने बताई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की...