Raftaar News Cg

धनिया टीम को हराकर कौवाँताल की टीम ने चैलेंज कप पर किया कब्जा

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) क्षेत्र के ग्राम बनियाडीह में 14 वाँ वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कुल 32 टीमों ने भाग लिया। जिसके अंतिम चरण में चार टीम पहुँच पाए। चौथे नम्बर पर ग्राम पंचायत सोंठी की टीम, तीसरे नम्बर पर साँकर की टीम रही। अंत में फाइनल मैच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कौंवाताल की टीम ने 10 ओवर में 158 रन बनाया जिसके जवाब में धनिया की टीम 106 रन पर सिमट गई ।

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेंद्र कौशिल रहे। उन्होंने विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि क्रिकेट के अलावा एथलेटिक्स के खेल को बढ़ावा देना चाहिए तथा उनकी प्रतियोगिता भी आयोजित करना चाहिए ताकि सरकारी नौकरी में इस तरह के खेल खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन हो सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच महेंद्र कश्यप ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन से स्थानीय प्रतिभा को उभरने का मौक़ा मिलता है, इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित होते रहना चाहिए । समापन के अवसर पर लूतरा सरपंच संतोष गंधर्व, धनिया सरपंच तुषित पाटनवार, खाँडा सरपंच देवनाथ रोहिदास ने भी संबोधित किया। इस दौरान धरम लाल कौशिक, रमेश साहू, सूखसागर श्रीवास, नरेंद्र कश्यप, तमेश प्रजापति, गोपाल पटेल सहित सैकडो की संख्या में क्रिकेट प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...