Raftaar News Cg

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 8 दिवसीय टीचर्स प्रीमियर क्रिकेट लीग का हुआ शुभारंभ

प्रथम मैच मस्तूरी राइडर और तखतपुर स्ट्राइकर के बीच खेला गया

 

 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शुक्रवार को मस्तूरी विकासखंड के ग्राम खैरा में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 8 दिवसीय टीचर्स प्रीमियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मस्तूरी अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर, जनपद पंचायत मस्तूरी उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी अश्वनी कुमार भारद्वाज, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन, रुदेश्वर प्रसाद एक्का, भूपेंद्र कौशिक, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक भागवत प्रसाद साहू, बीज उत्पादक समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चंदेल, यूज़वेंद्र सिंह चंदेल उपस्थित रहे। अतिथियों के द्वारा मां शारदे के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर और राजकीय गीत गायन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग टीम द्वारा अतिथियों का बैच लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। शुभारंभ के अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर ने कहा कि खेल से खिलाड़ी हर एक सफलता के मुकाम को प्राप्त कर सकता है, कड़ी मेहनत से ही गांव से निकलकर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनते हैं। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ने खेल आयोजन की सराहना करते हुए शिक्षकों को बधाई दिए। प्रथम मैच मस्तूरी राइडर और तखतपुर स्ट्राइकर के बीच खेला गया। जिसमें मस्तूरी राइडर ने टास जीतकर 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। जवाब में उतरे तखतपुर स्ट्राइकर ने अंतिम ओवर में जीत हासिल करते हुए 5 विकेट से पहला मैच जीता। मैन ऑफ द मैच ट्राफी जयप्रकाश मानिकपुरी को दिया गया। प्रथम दिवस में ही द्वितीय मैच गेम चेंजर बिल्हा ने जीता। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय के द्वारा दिया गया।

 

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...