ChhattisgarhRaftaar News Cg

रतनपुर: मंदिर दर्शन के लिए निकले जीजा & साले की सड़क हादसे में मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर….

रतनपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के करैहा पारा मेनरोड पर हुई, जहाँ जीजा-साले मंदिर दर्शन करने के लिए बाइक पर निकले थे। तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बृजभान प्रधान उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड 13 करैहापारा रतनपुर और दिलीप सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी रुपउला जैतपुर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बृजभान और दिलीप सोमवार की सुबह 9:30 बजे बाइक क्रमांक MP 65 ZB 4973 पर मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। वे 11:30 बजे के करीब करैहापारा रोड पर पहुँचे थे, तभी ट्रक क्रमांक CG 10 AL 9247 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने दोनों को रतनपुर सीएचसी पहुँचाया, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्... बिलासपुर; प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, 3... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल के प्रेम संबंध के बाद शादी का वादा कर किया शो... बिलासपुर में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत: त्रिनेत्र’ बनेगा बिलासपुर का सुरक्षा प्रहरी, श... बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसल... शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में! बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..स... बिलासपुर में कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे अफसर; रातभर गूंजती रही बोरिंग मशीन की आवाज, जिम्मेदार...