BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: स्कूली बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर 25 तक, बच्चों ने जताई खुशी, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राज्य शासन द्वारा जिले में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये गये है। शहरी क्षेत्रों में छूटे हुए सभी पात्र सदस्यों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाने शिविर का आयोजन 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को पूरी मुस्तैदी और सजगता से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविरों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में अब स्कूलों में भी शिविर लगाकर स्कूली बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने स्कूलों में शिविर 25 अक्टूबर तक लगाए जाएंगे। गुरुवार को शिविर की शुरुआत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या शाला सरकण्डा और सेजेस बालक स्कूल सरकण्डा से हुई। इन स्कूलों मे लगभग 400 बच्चों का आयुष्मन कार्ड बनाया गया। स्कूली बच्चों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। स्कूल में ही आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिलने से हम बहुत खुश हैं। कन्या शाला की नवमीं कक्षा की छात्रा प्रगति साहू, अंशिका साहू, काजल यादव, हंसिका देशमुख ने जिला प्रशासन द्वारा किये गये इस व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। शासन द्वारा उपचार के लिए शुरू की गई यह व्यवस्था लोगों को राहत देने वाली है। सभी ने एक स्वर में इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

18 को इन स्कूलों में लगेगा शिविर…..

आयुष्मान कार्ड बनाने स्वास्थ्य विभाग की टीम 18 अक्टूबर को शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय चांटीडीह और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिंगराजपारा पहुंचेगी। सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक यहां आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसी प्रकार 21 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट बहुउद्देशीय विद्यालय चिंगराजपारा और शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय, 22 अक्टूबर को शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर और शासकीय हाईस्कूल सिंधी कॉलोनी, 23 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तारबहार और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकर नगर, 24 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहतराई एवं 25 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लिंगियाडीह में स्कूली बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाने शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!