बिलासपुर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 7 वर्षीय बच्ची की मौत, पढ़िए पूरी खबर…….


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी क्षेत्र के बिलासा ताल के पास बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने 7 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि बच्ची मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। मिली की जानकारी के अनुसार खुशी सूर्यवंशी उम्र 7 वर्ष जो बिलासा ताल के निवासी कार्तिक बघेल की नातिन हैं, सुबह लगभग 10 बजे सामान खरीदने के लिए दुकान जा रही थीं। जब वह बिलासा ताल रोड पार कर रही थीं, तभी बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक नंबर एमएच 34 सीबी 3997 ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े। हालांकि जब तक उसे उठाने की कोशिश की गई, वह अचेत अवस्था में थी। लोगों ने उसे तुरंत सिम्स पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने कोनी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

