ChhattisgarhRaftaar News Cg

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों और तीन बकरियों की मौत….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। छाल थाना क्षेत्र में दो युवकों और तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक बकरियों को चराने जंगल गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गंजाईपाली माझापारा निवासी आकाश किड़ो (19) और आकाश लिकन केरकेट्टा (19) मंगलवार दोपहर अपनी बकरियों को लेकर ठाकुरडीपा जंगल की ओर गए थे। अचानक मौसम बदल गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों महुआ पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बकरियां भी पास में थीं। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों युवक और तीनों बकरियां उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शाम को जब ग्रामीण जंगल की ओर गए तो उन्होंने दोनों युवकों और बकरियों को मृत हालत में देखा। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर छाल पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...