BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर: सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच मारपीट..मची अफरा-तफरी, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सेंट्रल जेल में एक बार फिर मारपीट की घटना सामने आई है। दशहरा की शाम जेल में बंद दो कैदियों के बीच हुई भिड़ंत ने पूरे परिसर में हलचल मचा दी। हत्या के आरोपी आयुष यादव ने नशीली कफ सिरप बेचने के आरोप में जेल में बंद नवीन निर्मलकर पर अचानक हमला कर दिया, जिससे नवीन घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नवीन निर्मलकर को सिरगिट्टी पुलिस ने तीन दिन पहले जेल भेजा था। वह दशहरा के अवसर पर दुर्गा विसर्जन के दौरान आशीर्वाद लेने गया था, तभी आयुष यादव ने उस पर हमला किया। इस अप्रत्याशित हमले के बाद जेल में अफरा-तफरी मच गई। जेल प्रहरी तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों बंदियों को अलग किए। सूत्रों के अनुसार आयुष और नवीन की जेल के बाहर से दुश्मनी चली आ रही थी, जो इस घटना का मुख्य कारण बनी। जेल प्रशासन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई की आश्वासन दिया है। इस घटना से जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं और अधिकारियों ने जल्द ही मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...