BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
VIDEO! बिलासपुर: दर्दनाक सड़क हादसा..केटीएम सवार युवक की मौके पर मौत, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के वार्ड नंबर 64 महामाया नगर बिरकोना में एक दुखद सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह घटना उस समय घटी जब एक हाईवा चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे बाइक सवार युवक ओमी साहू अपनी बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका और हाईवा से टकरा गया। मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय ओमी साहू बिरकोना अटल चौक से अपने घर डबरी पारा सरकंडा की ओर जा रहा था। उसी समय हाईवा चालक विद्या सागर अटल चौक से हाइवा मोड़ते हुए ओमी के सामने ले आया। जिससे हाइवा और केटीएम बाइक की आपस में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमी गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही हाईवा चालक को थाने ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
