बिलासपुर में ‘फ्रेंड्स ऑफ़ शान कम्युनिटी’ का विशेष कार्यक्रम: बच्चों ने गाया देशभक्ति गीत, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर: (प्रवीण ठाकुर) तिफरा स्थित घरोंदा आश्रय गृह एवं पुनर्वास केंद्र स्कूल में ‘फ्रेंड्स ऑफ़ शान कम्युनिटी’ द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को जूस और खाद्य पदार्थ जैसे चावल, आटा, दाल, सब्ज़ी और फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में ‘फ्रेंड्स ऑफ़ शान कम्युनिटी’ की संस्थापक एवं अध्यक्ष शशि सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष समीक्षा वी, सचिव पुष्पा मिश्रा, पीआरओ वर्षा तिवारी और कोसा अध्यक्ष संध्या सिंह चौहान सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। शान परिवार के सदस्यों में अंकिता अग्रवाल, अनीता गहवई, आरती द्विवेदी, प्रीति पटेल, प्रीत साहु, और खुशबू सिंह ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम का समापन बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत से हुआ, जिसने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान करना था, जिसे सभी ने सराहा। ‘फ्रेंड्स ऑफ़ शान कम्युनिटी’ की इस पहल ने बच्चों के जीवन में खुशियों का संचार किया।
