BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: पति-पत्नी झूले फांसी के फंदे पर, दीवार में लिखा मिला सुसाइड नोट…पुलिस जुटी जांच में, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी ने देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों यहां पर रहकर बुनकर सहकारी समिति का काम देखते थे। मरने से पहले उन्होंने सहकारी समिति के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सुसाइड नोट को कमरे में की दीवार पर लिखा है। घटना की सूचना पर पहुंची रतनपुर पुलिस की टीम ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में रहने वाले परसराम देवांगन टेलरिंग का काम करते थे। उनके बच्चे अकलतरा में रहते हैं। परसराम अपनी पत्नी पार्वती देवांगन के साथ कुछ दिनों से ग्राम लखराम स्थित देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में रहते थे। वे यहां पर बुनकर सहकारी समिति का कामकाज देखते थे। शनिवार की सुबह पति-पत्नी की लाश भवन के एक कमरे में फांसी पर लटकी मिली। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम जब गांव पहुंची तो वहां दीवार में एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें सोसायटी के अध्यक्ष सतीश देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि वे पहले टेलरिंग का काम करते थे। सहकारी समिति का अध्यक्ष उन्हें काम दिलाने के नाम पर यहां ले आया। अब वह काम से हटाने जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को चिरघर भेजने के पश्चात इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!