BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: पटाखा दुकान में आग लगने के बाद जागा जिला प्रशासन, जांच शुरू.. 3 दिनों के भीतर जमा करना होगा जांच रिपोर्ट, जय गणेश ट्रेडर्स को जारी हुआ नोटिस, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर में दीपावली के त्योहार के आने के साथ ही पटाखा दुकानों की जांच को लेकर कलेक्टर अवनीश शरण ने चार अनुविभागीय दंडाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई एक दिन पहले शहर के एक पटाखा दुकान में भीषण आग लगने की घटना के बाद की गई, जिसने प्रशासन को सचेत कर दिया है। जिले के सभी अनुविभाग बिलासपुर, बिल्हा, तखतपुर और कोटा में पटाखा दुकानों की शीघ्रता से जांच करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद एसडीएम ने तहसीलदारों की टीम गठित कर जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया है। मंगलवार को तोरवा चौक के पास एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग की तीव्रता ने प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। दीपावली के मद्देनजर पटाखा व्यवसायियों की सक्रियता बढ़ गई है और इस दौरान कई दुकान संचालक नियमों की अनदेखी कर सकते हैं, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना घटने का खतरा बना रहता है। कलेक्टर ने कहा है कि जिले में स्थायी पटाखा आतिशबाजी दुकानें, गोदामों और विस्फोटक निर्माण स्थलों की जांच की जाएगी। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पटाखों और बारूद का भंडारण, उपयोग और बिक्री लाइसेंसधारियों द्वारा विस्फोटक नियमों के अनुसार किया जा रहा है या नहीं। उन्होंने सभी पटाखा व्यापारियों की गतिविधियों की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया है और 3 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट जमा करने की मांग की है।

जय गणेश ट्रेडर्स को नोटिस….

तोरवा नाका चौक में स्थित जय गणेश ट्रेडर्स के पटाखा गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लगी थी। एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी ने पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी आर्गेनाइजेशन से जांच कराई। पेसो की जांच में लिमिट से अधिक मात्रा में भण्डारण तथा सुरक्षा उपकरणों की अपर्याप्त व्यवस्था की पुष्टि की गई। जिसके आधार पर जय गणेश ट्रेडर्स, तोरवा नाका चौक बिलासपुर की पटाखा लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा प्रोपराइटर को कारण बताओ नोटिस देकर 21 दिनों का समय दिया गया है। नोटिस में संतोषप्रद जवाब नहीं दिए जाने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर से लगे मंदिर हसौद का मामला; महानदी किनारे रेत में दफन मिला शव, पानी के विवाद में युवक की हत्य... प्रेम प्रसंग से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान: गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी होने से था आहत, मौके... बिलासपुर; तेज रफ्तार बस ने ली जान: एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा की सड़क हादसे में मौत...बाइक के ... नाश्ते के पैसों को लेकर विवाद; मितानिन की ब्लेड से गला रेतकर हत्या...बीच-बचाव में आए पिता और बेटे पर... रजही डैम में डूबने से प्रयास स्कूल के छात्र की मौत...दोस्तों के साथ नहाने गया था, 7 घंटे बाद मिला शव... जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश; शरीर पर मिले चोट के निशान, डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस जांच तेज... बिलासपुर में खाकी दागदार; घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा थाने का प्रधान आरक्षक सस्पेंड! सीपत; नाबालिग से शादी कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने भेजा जेल! सीपत में धर्मांतरण के आरोप में तीन गिरफ्तार..चंगाई सभा में 'प्रलोभन' देकर धर्म परिवर्तन का खेल उजागर... Rफ्तार न्यूज की खबर का ताबड़तोड़ असर; कोनी थाने में कबाड़ माफिया की खातिरदारी करने वाले पुलिसकर्मियो...