ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत: 100 बिस्तर वाले हॉस्पिटल के जीर्णोधार सहित स्थाई डॉक्टर की मांग… मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, जल्द पूर्ण करने का मिला आश्वाशन, पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी के सीपत मंडल के मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक सहित कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल से रायपुर में मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सीपत क्षेत्र की चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाया। मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक व पुर्व मंडल अध्यक्ष बांके गुप्ता ने बताया कि सीपत क्षेत्र के सैकड़ों गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत पर निर्भर हैं, लेकिन उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां के डॉक्टर दोपहर 12 बजे ड्यूटी में आते हैं और 3 बजे चले जाते हैं, जिससे क्षेत्र के लोग बिना इलाज के भटकते रहते हैं। उन्होंने 2017-18 में तैयार हुई 100 बिस्तर वाली अस्पताल की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। मंडल अध्यक्ष कौशिक ने कहा यह अस्पताल भाजपा शासनकाल में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के कार्यकाल में बनी थी, लेकिन कांग्रेस शासन में इसकी स्थिति काफी खराब हो गई। सभी सामान वहां से गायब हो गए और अस्पताल की देखभाल में कोई ध्यान नहीं दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि सीपत के अस्पताल में स्थायी डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए, 100 बिस्तर वाले अस्पताल भवन का जीर्णोधार कराया जाए और ग्राम धनिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भी नवीनीकरण किया जाए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. जायसवाल ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, पुर्व मंडल अध्यक्ष बांके गुप्ता, उपाध्यक्ष मदन लाल पाटनवार, शिव साहु, महेन्द्र पाटनवार सहित सीपत मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...