BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर: फटाका दुकान में भीषण आग…प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल, विडीयो देख पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार की सुबह बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में स्थित जय गणेश ट्रेडर्स नामक फटाका दुकान में भयानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से बढ़ती गईं, जिससे आसपास के रिहायसी इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान का व्यवसायी सोमवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। मंगलवार की सुबह 11 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसका प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण रिहायसी इलाकों में इस तरह की दुकानों का संचालन हो रहा है। बताया जा रहा है कि दुकान का लाइसेंस जितना फटाका रखने का था, उससे कहीं अधिक सामग्री दीपावली त्यौहार के नाम पर रखी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय...