BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

युवती ने छेड़खानी का किया विरोध, पिता-पुत्र ने कर दी पिटाई, जुर्म दर्ज होते ही दोनों भेजे हुए जेल, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) युवती से छेड़छाड़ के दौरान विरोध के बाद मारपीट करने वाले पिता पुत्र को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं, जिन्हें जेल भेज दिया गया हैं। थाना प्रभारी निलेश पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 18 अगस्त 2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम 6:30 बजे गांव के सुनील कुमार सूर्यवंशी पिता राधेश्याम सूर्यवंशी उम्र 27 वर्ष ने उसे अश्लील इशारा कर हाथ, बाह और कमर को पकड़कर छेड़खानी की। विरोध करने पर सुनील सूर्यवंशी ने पीड़िता के बाल और गला पकड़कर हाथ-मुक्का से मारपीट की।

इस दौरान सुनील सूर्यवंशी के पिता राधेश्याम सूर्यवंशी पिता गंगाराम उम्र 58 वर्ष भी मारपीट में शामिल हो गए, जिससे पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। सीपत पुलिस ने धारा 74, 75, 115(2), 3(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की...