Raftaar News Cg

सरकार की लापरवाही लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई : कृष्णमूर्ति बाँधी

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधानसभा विधायक, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व छत्तीसगढ़ के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा है, कि भूपेश बघेल के राज में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है और मरीज उपचार के अभाव में बेमौत मर रहे हैं। सरकार की लापरवाही लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई है। विश्व की सबसे बड़ी लोक स्वास्थ्य योजना आयुष्मान का केवल राजनीतिक कारणों से विरोध करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को 20 लाख का मुफ्त इलाज देने का वादा किया था। जबकि हकीकत यह है, कि मरीज सरकार की लापरवाही से मौत के मुंह में समा रहे हैं। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बांधी ने डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का सर्वर एक पखवाड़े से ठप होने से इलाज के अभाव में एक महिला की मौत के हवाले से कहा कि खुद डॉक्टर कबूल कर रहे हैं, कि सर्वर ठप होने की वजह से महिला की एंजियोप्लास्टी की मंजूरी मिलने में देर हुई। सरकार और उसका स्वास्थ्य विभाग जनता की जिंदगी से यह कैसा खिलवाड़ कर रहे हैं…स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हैं, कि बार-बार मांगने पर भी स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए राशि नहीं मिलती। कोरोना के नाम पर शराब से वसूली गई सारी रकम में से एक पैसा भी स्वास्थ्य विभाग को नहीं दिया गया। स्वास्थ्य योजना का सर्वर ठप पड़ा है, स्वास्थ्य मंत्री सो रहे हैं और मुख्यमंत्री हिमांचल घूम रहे हैं। अब गुजरात घूमेंगे। उन्हें जहां घूमना हो, घूमें लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता को बख्शें। केंद्र सरकार जनता की जान बचाने पैसा दे रही है, उसमें तो लापरवाही बरतकर राजनीति न करें। कांग्रेस सरकार हर मामले में अपनी गलतियों का ठीकरा केंद्र सरकार के सिर पर फोड़ती है। ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है, ताकि केंद्र सरकार को लेकर जनता को गुमराह किया जा सके। जबकि भाजपा की केंद्र सरकार राज्य की कांग्रेस सरकार को जनता के लिए भरपूर पैसा दे रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...