BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: होटल व्यवसायी पर जानलेवा हमला, नाबालिक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, मंगला के हैं पांचों आरोपी, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में एक होटल चलाने वाले व्यवसायी दिलीप निर्मलकर व उसके पिता राजकुमार निर्मलकर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। यह घटना 10 सितंबर की रात को हुई, जब दिलीप और उसके पिता राजकुमार निर्मलकर अपने घर में आराम कर रहे थे। रात लगभग 10:45 बजे तीन युवक स्कूटी पर पहुंचे और दिलीप के पिता से सामान मांगने लगे। रात का समय होने के कारण राजकुमार ने सामान देने से मना कर दिया। इसके तुरंत बाद तीनों युवकों ने दिलीप और उनके पिता के साथ मारपीट की और मौके से भाग गए। कुछ समय बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ हथियार और डंडे लेकर लौटे। उन्होंने दिलीप और उनके पिता पर जानलेवा हमला किया और फरार हो गए। इस घटनाक्रम के बाद दिलीप ने सकरी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस मामले में सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी….

1. राहुल यादव पिता जनकराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी धुरीपारा मंगला,

2. राहुल पटेल पिता राजू पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी धुरीपारा मंगला,

3. ओमकालेश्वर उर्फ गोदाला पिता नेतराम विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी शांति चौक मंगला,

4. आकाश रजक पिता गणपत रजक उम्र 20 वर्ष निवासी शांति चौक मंगला बिलासपुर।

को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने धारदार हथियार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, वहीं एक नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!