ChhattisgarhRaftaar News Cg

तालाब के पास पिकनिक मनाने गए लोगों पर गिरी बिजली, 11 वर्षीय बालक की मौत, 8 अन्य घायल, पढ़िए पूरी खबर ……..

जांजगीर चांपा:(प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सुकली गांव में तालाब के पास पिकनिक मना रहे एक समूह पर आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान 11 वर्षीय चंद्रहास दर्वेश के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय जब आसमान में बिजली चमक रही थी और बारिश हो रही थी, लगभग 20 से 22 लोग एक पेड़ के नीचे बैठकर पिकनिक का आनंद ले रहे थे। अचानक आकाशीय बिजली ने उन पर हमला किया, जिससे चंद्रहास की मौत हुई और अन्य 8 लोग झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...