ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सरस्वती साइकिल योजना: पुर्व मंत्री डॉ. बांधी ने हाई स्कूल के 21 बालिकाओं को बांटी साइकिल, पढ़िए पूरी खबर…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय हाई स्कूल बिटकुला में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत 21 बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की। इस कार्यक्रम में डॉ. बांधी ने कहा कि यह योजना बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन है।उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना की शुरुआत 2004-2005 में भाजपा सरकार के कार्यकाल में की गई थी, और तब से लाखों बालिकाओं को लाभ पहुंचाया गया है। डॉ. बांधी ने बच्चों को मोबाइल फोन के सही उपयोग की सलाह देते हुए कहा कि अत्यधिक उपयोग से बचना चाहिए, ताकि वे अपने समय का सदुपयोग पढ़ाई और खेल में कर सकें। जिला पंचायत सदस्य दिलेन्द्र कौशिल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा में आगे बढ़ाना है, जिससे वे स्वावलंबी बन सकें। उन्होंने 2003 में भाजपा की सरकार बनने के बाद स्कूलों की संख्या बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना स्कूल छोड़ने की दर को कम करने में सफल रही है।

इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य रोहित खूंटे ने शाला उन्नयन की मांग की, जिसे डॉ. बांधी ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, सरपंच कोतमा देवी पाटनवार, महामंत्री रामनाथ तिवारी, शिव साहु, मदन लाल पाटनवार, संतोष पाटनवार, बलराम पाटनवार, हरिश्चंद्र श्रीवास, देवेंद्र पाटनवार, ढोलाराम कैवर्त्य, अभिमन्यु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...