BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर में गणेश विसर्जन के दौरान 8 वर्षीय बच्चा पानी में डूबा, हो गई मौत, पढ़िए पूरी खबर……..


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम इंद्रपुरी में बुधवार को गणेश विसर्जन के दौरान एक 8 वर्षीय बच्चा गहरे पानी की ओर चले जाने के कारण डूब गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव की गणेश समिति द्वारा तालाब में गणेश मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान बच्चा पानी की गहराई में चला गया, जिससे वह डूब गया। आसपास के लोगों ने जब बच्चे को डूबते देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई हैं।


YOUTUBE RAFTAAR NEWS
