BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BIRTHDAY BEAR PARTY: छात्राओं ने स्कूल के भीतर की बियर पार्टी, पोस्ट हो रहा वायरल, संस्था प्रमुख पर गिर सकती है गाज, शिक्षा विभाग के अधिकारीयों ने शुरू की जांच, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी क्षेत्र स्थित भटचौरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में हाल ही में एक गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के क्लास रूम में छात्राओं द्वारा बीयर पार्टी और नशाखोरी की घटना ने शिक्षा के मंदिर को दागदार कर दिया है। बताया जा रहा है कि 12वीं कक्षा की एक छात्रा के जन्मदिन के मौके पर स्कूल के क्लास रूम में बीयर पार्टी आयोजित की गई। छात्राओं ने इस पार्टी को विशेष बनाने के लिए क्लास रूम में बीयर और चखना के साथ टेबल सजाया और जमकर जाम छलकाया। इस दौरान छात्राओं ने बीयर की बोतल और पैग के साथ फोटो और रील भी बनाए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इस घटना की शिकायत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से की। मामले की सूचना मिलने के बाद, प्रभारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के दौरान स्कूल के टीचर भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी छात्राओं को इस अनुचित गतिविधि से रोकने की कोशिश नहीं की। इस घटना से स्कूल की छवि को नुकसान पहुंचा है और शिक्षा के माहौल को लेकर प्रश्न खड़े हुए हैं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच की जा रही है, और रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!