BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News CgSipat

ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस जवान की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल जाते समय हो गई मौत, पढ़िए पूरी खबर…..

जगदलपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बस्तर जिले के जगदलपुर में एक दुखद घटना में ट्रैफिक पुलिस के जवान मनीष देव नेताम की मौत हो गई। यह घटना रविवार की दोपहर को उस समय घटी जब जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। मृतक जवान मनीष देव नेताम, जो धमतरी जिले के कंडेल के निवासी थे, की उम्र 35 वर्ष थी। पिछले कुछ वर्षों से वह बस्तर में पोस्टेड थे और वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत थे। सूत्रों के अनुसार ड्यूटी के दौरान मनीष देव नेताम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी जवान तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता... बिलासपुर; सुलह की बातचीत के दौरान हुआ विवाद: मोपका में चाकूबाजी से युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार!