Raftaar News Cg

मस्तूरी विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा का किया गया शुरुवात

सीपत:-(प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार को युवा कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई। भारत जोड़ो यात्रा में विधानसभा वार 100 किलोमीटर की यात्रा तय किया गया है।

जिसमें प्रथम दिन मस्तूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पटेल के नेतृत्व में भारत जोड़ो पद यात्रा सीपत क्षेत्र के ग्राम निरतु से 19.63 किलोमीटर तक प्रारंभ किया गया। जो निरतु से आमानारा, कुकदा, कुली, खम्हरिया, लूथरा, धनिया से खाँडा तक पहुंचा।

 

युवा कांग्रेस के नेता दुर्गेश साहू ने बताया कि पदयात्रा के प्रथम दिवस ही युवा कांग्रेस के नेताओ में पदयात्रा को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला, युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा नफरत छोड़ो – भारत जोड़ो, मिले कदम – जुड़े वतन, जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो के नारो के साथ पदयात्रा किया गया। पदयात्रा के दौरान बिलासपुर युवा कांग्रेस महासचिव वीरेंद्र लैहर्षण ने बताया कि राहुल गांधी भारत देश में एकता, सद्भावना व भाईचारे की भावना की लेकर हज़ारो किलोमीटर की पदयात्रा के लिये भारत जोड़ो यात्रा के लिये निकले है। जिसका अनुशरण करते हुए, और उनके संदेश को जन-जन तक पहुचाने के लिये हमारे द्वारा यह यात्रा की जा रही हैं। भारत जोड़ो पद यात्रा के प्रथम दिन मस्तूरी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर, राहुल सोनवानी सभापति जिला पंचायत बिलासपुर, प्रमोद जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस सीपत, अशोक राजवाल युवा नेता कांग्रेस, बादल खूंटे, अहमद मोमिन, महेन्द्र कश्यप, देवेंद्र कृष्णनन उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मस्तूरी, राजू सूर्यवंशी उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस ग्रामीण बिलासपुर, द्वारिका लास्कर महासचिव युवा कांग्रेस ग्रामीण बिलासपुर, अन्नू करियारे, नितीश जायसवाल, ऋतुराज भार्गव, सार्थक तिवारी, टिंकू घृतलहरे, मोहन पाटनवार, अमृत लाल यादव, भाभा धाविड, प्रकाश अग्रवाल, अश्वनी पटेल, चमन सिंह, प्रितेश पनौरे, रघुराज भारती, राकेश लैहर्षण, फैज खान, टीकाराम श्रीवास, नंदू साहू, रामस्वरूप लैहर्षण, सुनील केशकर, मोती किशोर जायसवाल, चंद्रशेखर कानगो सहित सैकड़ों युवा कांग्रेसी पदयात्रा में शामिल हुए।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...