BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

पुलिसकर्मी ने लॉ स्टूडेंट का घर पर किया रेप..फिर भी मन नहीं भरने पर एयरपोर्ट इलाके ले जाकर किया दुष्कर्म, शिकायत पर आरोपी पुलिसवाला गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक पुलिसकर्मी पर एक लॉ स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के साथ आरोपी की पिछले तीन-चार महीनों से दोस्ती थी, और दोनों के बीच फोन पर नियमित बात होती रहती थी। घटना का विवरण देते हुए, पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी चंद्रमणि शर्मा ने उसके घर पर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे समझाने के बहाने कार में बैठाया और एयरपोर्ट के पास एक सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ छेड़खानी की और जब मना किया गया, तो दुष्कर्म किया। माना थाना प्रभारी भावेश गौतम के अनुसार आरोपी चंद्रमणि शर्मा पुलिस अकादमी में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत है। घटना की सूचना मिलने के बाद माना पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। इस मामले में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की संभावना की बात भी सामने आई है, हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण ASP कीर्तन राठौर ने कहा कि पीड़िता ने माना पुलिस को दुष्कर्म की शिकायत दी है और पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...