BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

नवाडीह में हाथी ने युवक को पटक-पटककर मार डाला: 4 घरों को तोड़ा, दल से बिछड़ने पर हुआ आक्रामक, पढिए पूरी खबर ….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रदेश में हाथियों का हमला थम नहीं रहा है। सूरजपुर के नवाडीह गांव में हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। रात 10 बजे हाथी ने कई घरों में तोड़फोड़ भी किया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले हाथी ने जशपुर में 4 ग्रामीण और सरगुजा में एक महिला की जान ली थी। सूचना पर हाथी मित्र दल के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। हाथी को खदेड़ने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र से होकर दंतैल हाथी रेवतपुर होते हुए प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के बुधवा पहुंचा। फिर यहां से नवाडीह के लंगड़ाडांड बस्ती में घुस गया। प्रतापपुर एसडीओ फारेस्ट आशुतोष भगत के मुताबिक हाथी को खदेड़ने की कोशिश के बीच गुरुवार रात करीब 11.45 बजे सरहरी निवासी शेशमन (40) घरों को तोड़ रहे हाथी को देखने पहुंच गया। उसे लोगों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नशे में धुत था। हाथी ने शेशमन को अपने काफी करीब पाकर वहीं पटककर मार डाला। शेशमन अपने दीदी के ससुराल में करीब दो सालों से रह रहा था। सूचना पर देर रात प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची। रात दो बजे युवक के शव को पंचनामा के बाद प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्क्युरी में भेजा गया। दंतैल हाथी ने नवाडीह में चार घरों को तोड़कर नुकसान पहुंचाया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ! रतनपुर में आंदोलन पर बवाल; तीन मांगों से शुरू हुआ विरोध पहुंचा 14 सूत्रीय एजेंडे तक..अब नगरवासियों न... बिलासपुर में गरबा प्रचार को लेकर विवाद : धूम्रपान और हथियार वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने की क... सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला : पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और ...