BilaspurChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में 2897 बीएड धारकों की सहायक शिक्षक पदों से छुट्टी: डीएड धारकों को मिलेगा मौका.. बनेंगे शिक्षक, पढिए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के प्रायमरी स्कूलों में सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का अंत हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए बीएड धारकों की नियुक्ति को अवैध ठहराया है, जिसके बाद प्रदेश के 2897 सहायक शिक्षकों की नौकरी जाएगी। इन पदों पर डीएड पास उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। 4 मई 2023 को स्कूल शिक्षा विभाग ने सरगुजा और बस्तर संभाग में 12,489 शिक्षक पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इनमें से 6,285 पद सहायक शिक्षक के थे। लेकिन डीएड धारकों को प्राथमिकता देने के बजाय बीएड पास उम्मीदवारों को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्त कर दिया गया। इसके खिलाफ डीएड धारकों ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने 2 अप्रैल 2024 को बीएड धारकों की नियुक्ति को अमान्य कर दिया और शिक्षा विभाग को 42 दिनों के भीतर पुनरीक्षित सूची जारी कर डीएड डिप्लोमा धारकों को नियुक्ति देने का आदेश दिया। इस फैसले के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य और बीएड धारकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 28 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने बीएड की योग्यता को प्रायमरी स्कूलों के लिए अवैध माना। इसके बाद 2897 सहायक शिक्षकों की नौकरी जाना तय हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग को बीएड धारकों को हटाने का निर्देश जारी करना होगा। डीएड धारक रायपुर जाकर शिक्षा अधिकारियों से मिले हैं और शासन से मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। बीएड धारकों की छुट्टी के बाद डीएड धारक उम्मीदवारों को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस फैसले से संबंधित आदेश जल्द जारी किए जाने की संभावना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...