ChhattisgarhRaftaar News Cg

बाइक सवार युवक नदी में गिरा, 24 घंटे बाद भी लापता, DDRF की टीम तलाश में जुटी…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। शिवनाथ नदी में पुल से गिरा युवक 24 घंटे बाद भी लापता है। DDRF और पुलिस की टीम लगातार सर्च कर रही है। मामला पामगढ़ क्षेत्र के कमरीद गांव का है। देर रात तनौद गांव का रहने वाला कौशल श्रीवास बाइक से गुजर रहा था। तभी उसकी बाइक पुल से टकरा गई और युवक अनियंत्रित होकर सीधे शिवनाथ नदी में गिर गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने नदी में युवक की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मौके पर DDRF की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दिनभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका। पानी का तेज बहाव और गहराई टीम की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। रात होने पर सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है और कल सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया जाएगा। फिलहाल, युवक के परिजन सदमे में हैं और प्रशासन की टीमें लगातार मौके पर डटी हुई हैं।अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कब तक युवक का पता लगाया जा सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...