Raftaar News Cg

तखतपुर में रावत नाच महोत्सव का सफल आयोजन, दर्शकों की उमड़ी भीड़

 

यादव समाज द्वारा छत्तीसगढ़ की परंपरा को बनाए रखने में अहम भूमिका

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय रावत नाच महोत्सव का आयोजन सर्व यादव समाज के अगुवाई में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा की यादव समाज छतीसगढ़ की परंपरा व संस्कृति को बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहती है। यादव समाज में हमेशा से सबसे परिश्रमी और मेहनत कस लोग होते है, उन्होंने यह भी कहा की यह आयोजन तखतपुर के लिए बहुत की गरिमा पूर्ण है। इसके लिए आयोजन समिति को बधाई दिए।

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि यादव समाज द्वारा रावत नाच महोत्सव का आयोजन करना क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय है। तखतपुर क्षेत्र में यादव समाज की 35000 हजार की जनसंख्या है। जिसे पूर्ण रूप से संगठित किया जा रहा है, यह आयोजन देवउठनी एकादशी से प्रारभ होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महिला आयोग के अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की यादव समाज की सबसे अलग पहचान है। रावत नाच महोत्सव से कला संस्कृति वेशभूषा को बढ़ावा मिलता है। यादव समाज की यह बहुत ही अनोखा एवं सराहनीय कार्य है। आयोजन समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा यह आयोजन में पूरे क्षेत्र में यादव समाज के लोग इकट्ठे होते है। यह आयोजन एक प्रकार से सामाजिक समरसता बनाने में महत्वपूर्ण है। आयोजन समिति के सचिव अजय यादव ने बताया कि रावत नाच महोत्सव शाम 8 बजे शुरू हुआ जो पूरी रात तक चलता रहा। उसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रावत नाच महोत्सव में प्रथम स्थान पर परसदा दल को स्वर्गीय मनहरण लाल पांडे की स्मृति में 15000 हर्षिता पांडे एवं रनिंग सिल्डर्स रावत नाच समिति द्वारा दिया गया एवं द्वितीय स्थान पर खमतराई रावत नाच दल को 11000 हजार स्वर्गीय रामप्रसाद यादव की स्मृति में उनके पुत्र सरजू यादव के द्वारा एवं रनिंग शिल्ड समिति के द्वारा दिया गया व तृतीय स्थान पर रावत नाच दल तारबहार को 9000 भैया लाल ताम्रकार की स्मृति में ताम्रकार ज्वेलर्स के द्वारा रनिंग शिल्ड समिति के द्वारा दिया तथा चतुर्थ स्थान पर निगारबंद दल को 7000 हजार रुपए दिनेश राजपूत के द्वारा दिया गया। पांचवे स्थान पर केकती दल को 5000 ममता धनंजय क्षत्रिय जिला पंचायत सदस्य के द्वारा दिया गया। छठवें स्थान पर मोपका दल को 3000 जीवन यादव के द्वारा दिया गया। इसके अलावा बाकी दलों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 2100 रूपये व शिल्ड से भी सम्मानित किया गया। साथ ही भव्य सजावट, हजारों लोगों की भीड़, यदुवंशी व नर्तक दलों के नृत्य दोहे से गूंजता आसमान…। इसके साथ ही यदुवंशियों द्वारा परंपरागत शस्त्रों के साथ शौर्य प्रदर्शन का नजारा था। शुक्रवार को स्थानीय हाई स्कूल के मैदान में आयोजित 8 वें रावत नाच महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में भाग लेने शहरी ग्रामीण व आसपास ही नहीं दूर-दराज के यदुवंशियों का समूह पहुंचा था। महोत्सव में कुल 13 नृत्य दलों ने अपने कौशल का यहां प्रदर्शन कर हजारों लोगों का मन मोह लिया। सामाजिक संदेश और कृष्ण भक्ति के दोहों के साथ 80 फीट के घेरे में रावत दलों ने अपनी नृत्य व शस्त्रकला का प्रदर्शन किया। इस साल भी पुरस्कृत होने वाले दलों के लिए 7 रनिंग शील्ड और हजारों के पुरस्कार रखे गए थे। रावत नाच समिति द्वारा नर्तक दलों के मूल्यांकन के लिए पांच जज को निर्णायक के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी। निर्णायक द्वारा नर्तक दलों की परंपरागत वेश-भूषा, अनुशासन, सुंदर नाचा व बाजा, लाठी, फरी, गुरुद चालन या झांकी और राउत बाजा में संगठित अधिकतम यादवों की संख्या के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इन पांचों मापदंडों के लिए 10-10 अंक मिलाकर एक दल के लिए कुल 50 अंक निर्धारित थे। साथ ही हाथों में लठ और भाला लेकर शौर्य का भी प्रदर्शन किया है। इस महोत्सव को देखने हजारों लोगों की भीड़ भी पहुंची। दरअसल देवउठनी एकादशी के बाद से ही इलाके में रावत नाच का दौर शुरू हो जाता है। एक से बढ़कर एक दोहे के साथ यदुवंशी नाच का प्रदर्शन करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना था। इसमें छोटी-छोटी मंडलियां भी शामिल हुईं थी। समय के साथ छोटी-छोटी मंडलियों ने संगठित होकर बड़े दल का रूप लिया है। कार्यक्रम का संचालन सरजू यादव किया गया। इस अवसर पर जगजीत सिंह मक्कड़ पूर्व विधायक, पुष्पा मुन्ना श्रीवास अध्यक्ष नगर पालिका, जितेंद्र पांडे जिला पंचायत सदस्य, संतोष कौशिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अनिल सिंह ठाकुर व्यापारी संघ अध्यक्ष, विवेक पांडे अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, डीसी यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, मनीराम यादव जिलाध्यक्ष देशहा यादव समाज, गरीबा यादव अध्यक्ष कृषि उपज मंडी, मीनू सुमंत यादव सभापति महिला बाल विकास, दिनेश यादव अधिवक्ता, राम नारायण यादव, लक्ष्मी यादव, सहोदरा अमरनाथ यादव जनपद सदस्य, जगदीश यादव सरपंच, मनोज यादव सरपंच, शोभित यादव सरपंच, अमित यादयादव, विक्की यादव, देवा यादव, राहुल, गणेश यादव, आयुष यादव, छोटू यादव, अखिल यादव, अतुल यादव, चतुर यादव, शेखर यादव, जीवन यादव, अर्जुन यादव, राजा यादव, विजय यादव, राजेंद्र यादव, राजकुमार यादव, कृष्णा यादव, दीपक यादव, रश्मि यादव, बलराम यादव, लक्ष्मण यादव, देवारी यादव, अमृत यादव, संतराम यादव, दीपक यादव, प्रमोद यादव, शिव यादव, सनत यादव, राकेश यादव, मुकेश यादव, गणेश यादव, दिलाना यादव, सेवा यादव, शोभा यादव, प्रहलाद यादव, सुखी यादव, तुलसी यादव, पवन यादव, दुर्गा यादव, चतुर यादव, मनमोहन यादव, बच्चू यादव, रमेश यादव, शिभनाथ यादव व शहीद यादव सहित समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...