हसदेव नदी में बह गए मां & 10 महीने का बच्चा, 2 दिन बाद 8 किलोमीटर दूर मिली लाश, परिवार में शोक की लहर, पढ़िए पूरी खबर…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें एक 10 महीने का बच्चा हसदेव नदी में डूब गया और उसकी मां भी उसे बचाने के प्रयास में नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना दो दिन पहले हुई थी, जब महिला और उसका बच्चा नदी में नहा रहे थे। महिला का बच्चा अचानक रेंगते हुए पानी के पास पहुंच गया और डूब गया। मां ने बच्चे को बचाने के लिए पानी में कूदने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह भी बह गई। मौके पर मौजूद चरवाहों ने मां को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका। दो दिन की कठिन खोजबीन के बाद, बांगो पुलिस ने बच्चे का शव बरामद किया। शव हसदेव नदी में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ मिला, जो घटनास्थल से लगभग 8 किलोमीटर दूर था। बांगो पुलिस की टीम ने शव को बरामद कर लिया और परिजनों को इसकी सूचना दे दी। घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
