BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

घर से 400 मीटर दूर मिली युवक की लाश, शरीर में चोट के निशान, मामला संदिग्ध, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढिए पूरी खबर….

बिलासुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार की सुबह चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परसदा स्थित शारदा मंदिर के पीछे स्थित तालाब में एक युवक की संदिग्ध लाश मिली। मृतक की पहचान दुर्गेश चौहान पिता राम विलास चौहान के रूप में हुई है, जिनका घर घटना स्थल से मात्र 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। प्रारंभिक जांच में शव को तालाब से बाहर निकालने पर शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए हैं। विशेष रूप से सिर के पिछले हिस्से में गहरे चोट के निशान मिले हैं, जो इस मौत को संदिग्ध बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दुर्गेश चौहान सोमवार से घर नहीं लौटा था, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट चकरभाठा थाने में दर्ज कराई थी। आज सुबह युवक की लाश मिलने से मामले में हत्या की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय...