ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

100 रुपए के विवाद पर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में दिवाली के दूसरे दिन महज 100 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बीएसयूपी कॉलोनी भटगांव में 21 अक्टूबर की रात जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ। इसी दौरान दो सगे भाइयों ने मिलकर एक युवक की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ताहिर हुसैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जुआ खेलते समय पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि सूरज यादव (23) और उसके भाई मदन यादव (31) ने मिलकर ताहिर के सीने और पेट पर कैंची से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ताहिर को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कुछ ही घंटों में दोनों आरोपी भाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 438/25 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला जुआ के दौरान हुए पैसों के विवाद का सामने आया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

ये है गिरफ्तार आरोपी……

1. मदन यादव (31 वर्ष)

2. सूरज यादव (23 वर्ष)

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की...