BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

रेत माफियाओं के खिलाफ चला ऑपरेशन प्रहार, 3 हाइवा & 1 ट्रैक्टर जब्त, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध रेत खनन और परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया है। कोनी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई इस कार्रवाई में रेत से भरे तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन और उनकी टीम ने बीती रात को कछार, निरतू और घुटकू के रेत घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए पाए गए वाहनों को जब्त कर लिया गया। इन वाहनों में तीन हाईवा शामिल हैं जिनकी क्रमांक CG 10 C 7484, CG 10 AV 9504, CG 04 LM 6287 हैं। इसके साथ ही एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया जिसकी क्रमांक है CG10 BT 3576 हैं। सभी जब्त किए गए वाहनों को थाना कोनी में रखा गया है और माइनिंग विभाग द्वारा विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के...