ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कुत्ते के पेशाब को लेकर हुआ खूनी विवाद, चाचा-बेटे ने कड़े से फोड़ा भतीजे का सिर….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में कुत्ते के पेशाब को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि चाचा और उसके बेटे ने मिलकर भतीजे का सिर फोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित गोलू यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह गौली पारा बैरन बाजार में जॉइंट फैमिली में रहता है। नीचे के फ्लोर में उसका चाचा नंदू यादव अपने परिवार के साथ रहता है। नंदू ने दो कुत्ते पाल रखे हैं, जो अक्सर गोलू के घर के दरवाजे पर पेशाब कर देते हैं। गोलू के मुताबिक, 24 अगस्त को भी कुत्ते ने दरवाजे पर पेशाब किया था। अगले दिन सुबह जब उसने सफाई को लेकर आपत्ति जताई तो चाचा नंदू और उसके बेटे ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले कड़े से सिर पर वार किया और फिर पत्थर से भी हमला किया। हमले में गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फूट गया। घटना के बाद घायल गोलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसकी शिकायत पर पुलिस ने चाचा और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच...