Raftaar News Cg

सीपत महाविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत समारोह संपन्न

मिस्टर फ्रेशर सोनू निर्मलकर व मिस फ्रेशर का खिताब वंदना मनिकपुरी को मिला

 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) आज शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत के एमए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के द्वारा एमए प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव शंकर खैर के द्वारा शारदे माँ की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल्लन कर किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी का विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात एमए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के द्वारा नवागत छात्र-छात्राओं के बीच गीत, डांस, नाटक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव शंकर खैर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में व्यक्तित्व के विकास के साथ-साथ एक दूसरे को पहचानने का अवसर मिलता हैं। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेसर सोनू निर्मलकर एवं मिस फ्रेसर का खिताब वंदना मानिकपुरी को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रूपेश सिंह चौहान व चंद्रभान मरावी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने चंद्राभान मरावी, वीरेंद्र सूर्या, देवेंद्र सुनहरे, गौतम खरे, पदुमकांत दवे, मनीष जायसवाल, राहुल वर्मा, सोनू निर्मलकर, मणिशंकर साहू, रूपेश सिंह, सुमित कौशिक, अजय यादव, कपिल यादव, प्रकाश भवानी, कृष्ण कुमार, चंद्रप्रकाश, अनिल, दीपेश, वीरेंद्र साहू, जयकिशन, वंदना मानिकपुरी, शैल साहू, संध्या, ज्योति, योगिता, नंदनी, शबाना, रागनी, आराधना, मोनिका, अर्चना, अजय, खिकराम, नोवेश, मोंटू श्रीवास, दिपेश अनिल, दिव्या, योगीता पटेल, योगीता साहू, सत्य सुमन, हेमलता, प्रकाश, भारती, प्रियंका महंत, आकांक्षा निर्मलकर, गीता, ज्योति, दीपाली भारद्वाज, अंजली यादव, हेमलता पटेल, सरस्वती सहित महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...